http://www.clocklink.com/world_clock.php

Friday, September 18, 2009

ओल्ड एज हसीना

ओल्ड एज हसीना

एक दिन अचानक हमारी मुलाकात
ओल्ड एज हसीना से हो गयी,
हमने कहा वाह भाई वाह,
आप तो कमाल लगती हैं,
आपके सामने तो कमसिन हसिनाये
भी पानी भरती हैं ,
आखिर क्या राज है
आपकी इस खूबसूरती का,
उन्होंने मुस्कराकर कहा,
राज की कोई बात नही मेरे भाई,
ए तुम्हारी नजरों का फेर है
बस यूँ समझो की
अंधे के हाथ लगी बटेर है,
वो बातों ही बातों मैं हमें,
भाई और अँधा बना गयी,

अपनी खूबसूरती मैं,

और भी चार चाँद लगा गयी,

Wednesday, September 16, 2009

स्वर्गीय शास्त्री जी से भी महान

न्यूज़ पेपर पढने की बीमारी ,
विरासत मैं मिली है,
खबर ए थी की हमारे,
विदेश व् विदेश राज्ये मंत्री,
शहर के आलिशान पॉँच-सितारा होटल,
मैं ठहरे हुए हैं,
क्यूँकी उनका सरकारी आवास,,
मरम्मत हो रहा है ,
हमारे ए मंत्री, और ए हमारी,
ताथाकतित सरकार, इतनी गरीब है ,
की इनको रहने के लिए, मकान नहीं हैं,
तभी ए मंत्री , 1 लाख से 40 हज़ार रूपये प्रतिदिन
के किराये के कमरे में रहकर,
इस देश का सञ्चालन कर रहे हैं,
अब आप य सोच रहे होंगे की,
इसमें महानता की क्या बात है,
है भइए , जरा ध्यान से सुनिए ,
जब किसी ने इन मंत्रियों से पूछा ,
की इस मंदी के दौर मैं ,
आपका इस मंहगे होटल मैं
रहने का क्या तत्पर्ये है,
जहाँ देश केपी अकाल ग्रस्त
घोषित किया जा चूका हैं
और आप सरकारी पैसा , जी की
असहाए जनता के ऊपर ठोके गए,
टैक्स से जुटाया जाता है,
का दुरूपयोग कर रहे हैं,
तो उन मंत्री जी ने कहा,
ए सुब हम अपने निजी करछे पर कर रहे हैं ,
ए हुई न महानता,
स्वर्गीय शास्त्री जी ने अपने व्यक्तिगत कम के समये
जो भी सरकारी खर्च आता, उसको अपनी तन्खाव से कटवाते ,
और हमारे ए मंत्री अपनी व्यक्तिगत कमाएई से,
सरकारी कम करवाते,
तो हुए न मंत्री जी स्शास्त्री जी से महान,
इसीलिए आज भी मेरा भारत महान.