http://www.clocklink.com/world_clock.php

Friday, April 15, 2011

अजीब शै है.........


वो अपनी आँखों पर पर्दा डालकर
उनके पीछे कि हकीकत को
महज एक पर्दा बता रहे हैं!
पता नही वो किस मुगालते मैं
रहकर अपना मन बहला रहे हैं!
वो गाते हैं तो तराना बतलाते हैं
और हम गाएं तो ताना बताते हैं
उनकी हिस्टरी, कुछ मिस्ट्री सी है
बाते यहाँ कि बहां कि, सारे जहाँ कि
वो अक्सर ही किया करते हैं
पर हकीकत में वो जिन्दगी को
ऐवें ही जिया करते हैं
नाम बड़े और दर्शन छोटे
अल्फाज सुन्दर पर भाव हैं खोटे
मैं अक्सर ही सोचता हूँ कि
आज कल के तथा -कथित बाबाओं
कि कहानी भी कुछ ऐसे ही है
जिस स्टेज पर वो प्रवचन करते हैं
उसके पीछे भी एक पर्दा होता हे
लेकिन वो झीना नही होता हे
वही पर्दा हकीकत में पर्दा होता हे
जिसके आगे सत्संग और
पीछे रासरंग होता हे

Thursday, April 7, 2011

मैं भी धीरे धीरे जानने लगा हूँ..........


तेरे शब्दों कि सजावट
तेरी बातों कि बनावट
कहा चली जाती हे
जब तुझे बाकई
सच बोलना होता हे
सच बोलने के नाम पर
तुम अक्सर बगले
क्यूँ झाँकने लगते हो!
तुम बाकई छलिया हो
या ये मेरे सोचने का
एक गलत ढंग,
जो तुम्हरी रचनाओ से
प्रेरित करता है मुझे
कि तुम शायद ऐसे ही हो
एक सच्चे दिल वाले इंसान,
लेकिन मैं भी कितना पागल हूँ
कि मैं ये कैसे भूल जाता हूँ
कि तुम सबसे पहले
हो एक इंसान,
जिसकी सामाजिक बाध्येताए
उसको रोकती हैं
सच बोलने से,
उसे मालूम हे कि उसको
सिर्फ कहलाने भर का
इंसान ही बनना हे
दिखावा करना हे.
ताकि उसका अस्तित्व
बना रहे, इस मिथ्या संसार में
अगर उसने सच बोलने कि
हिम्मत कि, तो उसको भी
"अन्ना हजारे" कि तरहा
शायद जंतर-मंतर पर
आमरण अनशन पर बैठना
होगा!,
वो जानता हे कि सच बोलना
भी कभी इतना आसान होता हे
शायद नही!
अब मुझे उससे कोई
गिला-शिकवा नही हे!
मैं भी धीरे धीरे
जानने लगा हूँ!