http://www.clocklink.com/world_clock.php

Monday, June 23, 2014

~ साहित्ये ~~ " पहले पढ़ो पढ़ो और पढ़ो फिर लिखो "

Blog parivaar~

विष्णु प्रभाकर जी ने कहा की दर्द सहने की यातना से गुज़रे बिना कोई लेखक नही बन सकता! मेरा ये मानना है की इसका मतलब ये नही की आपने वो दर्द झेलना है या वो यातना सहनी है! किसी का दर्द महसूस करके उस दर्द को अपने शब्दों में उतारकर जनमानस के दिलो-दिमाग पर छा जाना भी साहित्ये ही है!

एक और बात उन्होंने कही की साहित्ये चाहे वो कविता हो, गध काव्य हो या कहानी इन सबके मूल आधार में कोई न कोई कथानक होता है, यानि के हम कह सकते हैं की किसी भी प्रकार का साहित्ये हो उसके मूल में कहानी ही होती है! वो आगे कहते हैं की नाटक मंच से कही गयी कहानी ही है और उपन्यास कथात्मक घटनाओ का एक विस्तार! चाहे आप किसी भी विधा में लिखे कहानीकार सर्वत्र सक्रिय है!

विष्णु प्रभाकर जी ने आगे कहा की उनकी कहानिओं का आधार "ज्ञान" नही "अनुभूति" रहा है! जो उन्होंने अपनी यात्राओं में, सामाजिक जीवन में जो महसूस किया उन्ही सब चरित्र को उन्होंने अपनी कहानिओं में उतारा है! लेकिन मैं यहाँ एक बात जोड़ना चाहूंगा की कथ्य में तथ्य का होना भी जरुरी है कहानी वो जिसमे पाठक खुद को महसूस करे! और जो सबसे बड़ी बात उन्होंने कही की उनके कहानीकार बनने की प्रेरणा या कारण उनका पढ़ना, उन्होंने रविन्द्र, शरत, प्रेमचंद, प्रसाद इत्यादि महान रचनाकारों की रचनाये पढ़ी थी! ये अपने आप में एक प्रेरणात्मक बात है जिसे हर रचनाकार को ईमानदारी से अपनी साहित्यिक साधना में उतारना चाहिए! लेकिन अफ़सोस आजकल के रचनाकार मैं सभी की बात नही कर रहा पर अधिकतर खुद को साहित्यकार समझने या बनाने की कवायद में लगे हैं वो वास्तव में कितना पढ़ रहे हैं उन महान साहित्यकारों को! और यही एक विडंबना है हिंदी साहित्ये के पतन की आज साहित्य रचा तो थोक के भाव में जा रहा है लेकिन पढ़ने वाले नगण्य हैं, जो की हिंदी साहित्य के पतन के मूल कारणों में से एक है!

उपरोक्त बात में इस आधार पर कह रहा हूँ की आज साहित्य कितना बिकता है बाजार में साहित्यकार और प्रकाशक मिलजुलकर जैसे तैसे काम चला रहे हैं! डिमांड है ही नही बाजार में अधिकांशतः कुछ एक अपवाद जरूर हो सकते हैं!

आज विष्णु प्रभाकर महान साहित्यकार कहलाते हैं क्यूंकि उन्होंने अपने से पहले उन महान साहित्यकारों को अपने में आत्मसात किया उनको पढ़ा फिर लिखा!

अब आप सोच रहे होंगे की मैं ये सब क्यों शेयर कर रहा हूँ, इसके पीछे एक ही कारण है "हिंदी सहित्य को उचित सम्मान" मिले जो की पिछले काफी समय से नही मिल पा रहा है! प्रयास किये जा रहे हैं लेकिन मंजिल अभी बहुत दूर है! अगर हमें हिंदी साहित्य को उसका समृद्धिशाली गौरव लौटना है तो हम सभी को सबसे पहले पढ़ने की आदत डालनी होगी उन महान और समकालिक साहित्यकारों को पढ़ना होगा उनको समझना होगा! आखिर हम आज भी उन साहित्यकारों का नाम क्यों लेते हैं कुछ तो बात होगी उन सभी में, यूँ ही तो वो महान नही बन गए!

अंत में मैं यही कहना चाहूंगा की पहले पढ़ने की आदत डालो फिर लिखने की कल शायद आपके किसी के नाम के पहले महान शब्द जुड़ जाये, और हाँ महान वही होता है जिसको जनमानस स्वीकारे, किसी एक या दो गुटबंदिओं से कोई महान नही बनता वो सिर्फ आत्मुग्धता की स्थिति होती है!

उपरोक्त चेतनात्मक आलेख है जो बाते बीच बीच में मैंने कही हैं वो मेरे निजी विचार हैं उनसे किसी का सहमत होना या न होना जरुरी नही है!

"आलोक"

Friday, June 6, 2014

वो भी क्या दिन थे बीड़ू ! (२० साल पहले )



बात शादी के  पहले की है, जहाँ में रहता था रूम लेकर, मेरे रूम के  आगे बालकनी थी और सड़क के उस पार सामने  वाले मकान में एक  कमसिन लड़की भी रहती थी! समय बीतता गया  न जाने उस लड़की को कब हमसे इश्क़ हो गया ये हमें भी पता नही चला! काफी दिनों के बाद रविवार का दिन था,  हम सो रहे थे तभी डोर  पर नोक हुई, हमें उठकर दरबाजा खोला तो सामने एक लड़की खड़ी जो उसी सामने वाली लड़की की मित्र थी और उसी लेन में आगे रहती थी!  मुस्कराते हुए उसने नमस्ते की, हम उसको अचानक अपने रूम पर देखकर घबरा गए,  वो बोली अंदर आने के लिए नही कहेंगे? हमने घबराते हुए उनको अंदर आने के लिए कहा, हमारा दिल शताब्दी  की स्पीड से भी तेज धक धक करने लगा! हम अपने भावों को कंट्रोल करने नाकाम  कोशिश कर रहे  थे! वो  लड़की काफी तेज़ तर्रार दिख रही थी!  शायद उसने हमारे चेहरे का उड़ा हुआ रंग  देख लिया था, कहने लगी आलोक घबराओ नही, हमने हलके से मुस्कराते हुए कहा नही ऐसी कोई बात नही है!  कहिये कैसे आना हुआ, बोली राधा तुमसे प्यार करती है, हमने थूक सटकते  हुए पूछा कौन राधा? वो हंसने लगी और बोली बहुत होशियार हैं आप पिछले २ साल से मेरी फ्रेंड को  फ़्लर्ट कर रहे हैं और  आपको नाम भी नही पता! हमारा चेहरा पीला पड़  चूका था,  पहला एक्सपीरियंस था जो इस तरह की सिचुएशन फेस कर रहा था! मैंने कहा यकीं मानिये मैं 
किसी राधा को नही जानता! वो  हंसने लगी, फिर बोली वो जो सामने वाले घर में रहती हैं मैं उसी की बात कर रही हूँ!
मुझे पहली बार उसका नाम मालूम पड़ा था! फिर हमने सोचा अब बोल्ड होना पड़ेगा वार्ना ये दोनों लडकिया मिलकर जलूस निकाल देंगी!  मैंने साहस  बटोर कर उसको कहा "नीता जी" यही उस
 लड़की का नाम था जो उसने आने  के बाद बतलाया था! ऐसी कोई बात नही है, एक हाथ से ताली नही बजती, मेरा उस लड़की  में कोई इंटरेस्ट नही है ये बात आप उसको बोल देना ! बो  बोली  ऐसा कैसे हो सकता है वो तुम्हे बहुत चाहती है , मैंने कहा ये  सब एक तरफ़ा है मैं उसको नही चाहता प्लीज आप समझने की कोशिश करो! नीता बोली कैसे लड़के हो तुम एक लड़की ऑफर दे रही है और तुम मना कर रहे हो! मैंने कहा जो भी समझो तुम लेकिन ये सच्चाई है!
इतनी  देर बात करने के बाद मुझमे बहतु कॉन्फिडेंस आ चुका  था, दिल की  धड़कन  अब समान्य हो चुकी थी! और मन में कई सवाल आ जा रहे थे की यार इस  सिचुएशन से कैसे छुटकारा पाया जाये! इसी बीच नीता ने मुझसे सवाल किया  क्या तुम्हारी लाइफ में कोई और लड़की है?  बस इतना सुनते ही जैसे मुझे  मेरे सवालों का जवाब मिल गया हो , मैंने तुरंत कहा हाँ है, बोली कौन?  पता नही मुझे क्या सुझा मैंने तुरंत कहा, तुम्हारा क्या  ख़याल है मेरे बारे में, नीता को शायद  मेरे इस बाउंसर की उम्मीद नही थी, अब सकपकाने की बारी उसकी थी, बोली ऐसा कैसे  सकता है लेकिन मै तो आपको चाहती ही नही,  मैंने कहा उससे क्या मैं तो आपको चाहता हूँ जैसे आपकी मित्र मुझे चाहती है लेकिन मैं उसको नही चाहता! उसको मेरी बात समझ आ गयी और  वो मुस्कराते हुए वह वहां से चली गयी!  फिर  हमने उसी दौरान ये  शेर लिखा !

या तो  बेअसर  हैं तीरे  नज़र  उसके
या ये दिल दिल नही  कोई  पथ्थर है!

"आलोक"